अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ बनी 2026 की चौथी बड़ी टॉलीवुड ओपनर

मुंबई: डकैत’ की ओपनिंग को लेकर मिलेजुले अनुमान हैं। अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म पहले दिन 2–4 करोड़ कमा सकती है, जिससे टॉप 3 ओपनर्स में जगह मुश्किल दिख रही है, लेकिन सोलो रिलीज का फायदा मिल सकता है।

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की अपकमिंग फिल्म डकैत 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर इस फिल्म से दर्शकों को अच्छी उम्मीदें हैं, लेकिन रिलीज से पहले इसका बज (हाइप) कुछ खास मजबूत नजर नहीं आ रहा। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को भी मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, जिससे ओपनिंग कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार डकैत पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरुआत कर सकती है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 2 से 4 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग ले सकती है। यह आंकड़ा इसे 2026 की टॉप 3 टॉलीवुड ओपनर्स में शामिल होने से दूर रख सकता है। इस साल की टॉप ओपनिंग फिल्मों में ‘द राजा साब’ (62.9 करोड़), ‘माना शंकरा वर प्रसाद गारू’ (41.6 करोड़) और ‘अनागनागा ओका राजू’ (5.5 करोड़) शामिल हैं। ऐसे में डकैत के लिए इन आंकड़ों को पार करना काफी चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है। हालांकि, यह ‘भरथा महासयुलाकु विग्न्याप्ति’ (2.6 करोड़) से आगे निकलकर चौथी बड़ी ओपनर बन सकती है।