हिन्दुस्तान में चुनाव चोरी किये जा रहे : राहुल गाँधी

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में मतदाता सूची केविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे को लेकर बुधवार कोआरोप लगाया कि हिंदुस्तान में चुनाव चोरी किए जा रहे हैं। उन्होंनेयह भी कहा कि इस मुद्दे पर 'इंडिया' गठबंधन चुप नहीं बैठेगा औरसंसद से सड़क तक लड़ाई लड़ेगा।


राहुल गांधी ने संसद परिसर मेंकहा कि ये सिर्फ बिहार की बात नहीं है। महाराष्ट्र में भी चोरी की।हमने चुनाव आयोग से मतदाता सूची मांगी, वीडियो मांगे, लेकिन उन्होंने हमें नहीं दिया। वीडियोग्राफी देने का कानून ही बदल दिया। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने वीडियोग्राफी देने का कानून ही बदल दिया। महाराष्ट्र में चुनाव से पहले एक करोड़ नए वोटर जोड़ेगए। उनका कहना था कि कर्नाटक में हमने अध्ययन किया है औरभयंकर चोरी पकड़ी है। मैं 'ब्लैक एंड व्हाइट' में आपको और चुनावआयोग को बता सकता हूं कि कहां और कैसे चोरी की जा रही है।हम खेल समझ गए हैं। हमने कर्नाटक में एक निर्वाचन क्षेत्र चुना औरउसे पूरी तरह से समझा। छह महीने लगे और हमने चुनाव चोरी करनेका इनका सारा सिस्टम समझ लिया है। उनके मुताबिक, अध्ययन सेयह पता चला है कि कैसे नए वोटर बनते हैं, कौन वोट करता है औरकहां से वोट होता है।


राहुल गांधी ने दावा किया, ''इनको समझ आगई है कि हमने इनकी चोरी पकड़ ली है। इसलिए अब ये बिहार मेंपूरा का पूरा सिस्टम (चुनाव चोरी का) नए तरीके से कर रहे हैं। येमतदाताओं का नाम हटाएंगे और नए तरीके से सूची बनाएंगे। उन्होंनेआरोप लगाया कि हिंदुस्तान में चुनाव चोरी किए जा रहे हैं। यहहिंदुस्तान की सच्चाई है।बाद में राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्टकिया, ''हिंदुस्तान में चुनाव चोरी किए जा रहे हैं, ये सच्चाई है।महाराष्ट्र में कैसे मैच फिक्सिंग हुई, हमने सबको दिखाया। कर्नाटककी एक लोकसभा सीट की जांच की, वहां बड़े पैमाने पर वोट चोरीमिली, जल्द जनता के सामने लाएंगे।' उन्होंने आरोप लगाया किबिहार में एसआईआर के नाम पर अनुसूचित जाति, अनुसूचितजनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक भाइयों-बहनों के वोट चुराएजा रहे हैं। कांग्रेस नेता जोर देते हुए कहा कि हम चुप नहीं बैठेंगे।'इंडिया' गठबंधन जन अधिकार की लड़ाई संसद से सड़क तक लड़ेगा।

अन्य खबरें