नई दिल्ली: पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। थोड़ी देर पहले खबर आई थी कि पुलिस उनके घर पहुंची है और फिर एक्टर को गाड़ी में थाने ले जाते देखा गया। अब पुलिस ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि एक्टर को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है दरअसल पुष्पा 2 मूवी रिलीज से एक दिन पहले प्रीमियर रखा गया था जिसमें एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब हो गए और भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर अल्लू अर्जुन पर FIR दर्ज की गई थी। एक्टर को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई और उन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज की थी जिसकी वजह से भगदड़ मच गई। इस दौरान 35 वर्षीय महिला जिनका नाम रेवती बताया जा रहा की मौत हो गई थी। महिला का 13 वर्षीय बेटा भी हादसे में घायल हो गया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
देश में 5 दिसंबर को साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 फिल्म रिलीज हुई। जिसने अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा की ताबड़तोड़ कमाई की है। 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थियेटर में 'पुष्पा 2 की एक स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग में अल्लू अर्जुन ने भी शिरकत की थी। लेकिन उनके आने के बाद थिएटर में भगदड़ मच गई और जिसमें एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसमें अल्लू अर्जुन पर आरोप लगाया गया कि उनके आने से वहां भगदड़ मची जिसके चलते महिला की मौत हुई। पुलिस ने थिएटर प्रबंधन पर और अल्लू अर्जुन पर इस मामले में केस दर्ज किया था और अब इसी केस में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।