आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हराया

बेंगलुरु: टिम डेविड (नाबाद 70), देवदत्त पड़िक्कल (50) और कप्तान रजत पाटीदार (नाबाद 48) की विस्फोटक पारियों के बाद भुवनेश्वर कुमार (तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स 43 रनों से शिकस्त दी। यह आरसीबी की टूर्नामेंट में दूसरी जीत तथा सीएसके की तीसरी हार है।

250 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछ करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स शुरुआत से दबाव में दिखी और उसने मात्र 30 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (सात), आयुष म्हात्रे (एक) और संजू सैमसन (नौ) रन बनाकर आउट हुये। सरफराज खान विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए कार्तिक शर्मा के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। सातवें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने सरफराज खान को आउट कर पवेलियन भेज दिया। सरफराज खान ने 25 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (50) रनों की पारी खेली। इसी ओवर में क्रुणाल पंड्या ने कार्तिक शर्मा (छह) को भी अपना शिकार बना लिया। शिवम दुबे 13 गेंदों में 18 रन बनाकर छठे विकेट के रूप में आउट हुये। 16वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने तूफानी बल्लेबाजी कर रहे प्रशांत वीर को आउटकर पवेलियन भेज दिया। प्रशांत वीर ने 29 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 43 रन बनाये। 17वें ओवर में सुशय शर्मा ने जेमी ओवर्टन को आउट कर चेन्नई सुपर किंग्स को आठवां झटका दिया। जेमी ओवर्टन ने 16 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 37 रन बनाये। नूर अहमद आठ रन बनाकर आउट हुये। आरसीबी के गेंदबाजों ने चेन्नई सुपर किंग्स को 19.4 ओवरों में 207 रन पर समेट कर मुकाबला 43 रनों से जीत लिया।

अन्य खबरें