दिल्ली में 25-31 मार्च तक फिल्म फेस्टिवल, ट्रैफिक एडवाइजरी हुई जारी

नई दिल्ली: राजधानी में आज यानी बुधवार से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले फिल्म फेस्टिवल को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक मथुरा रोड और भैरों रोड पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को तत्काल टो कर लिया जाएगा और संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, टो किए गए वाहनों को भैरों मार्ग स्थित भैरों मंदिर के सामने बनाए गए ट्रैफिक पिट में रखा जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले आमंत्रित अतिथियों के लिए प्रवेश और निकास गेट नंबर 4 (भैरों मार्ग) और गेट नंबर 10 (मेट्रो स्टेशन के पास) निर्धारित किए गए हैं। पार्किंग के लिए बेसमेंट पार्किंग-1 (भैरों मार्ग से प्रवेश) और बेसमेंट पार्किंग-2 (मथुरा रोड से प्रवेश) उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा भैरों मंदिर और नेशनल स्टेडियम में सरफेस पार्किंग की सुविधा भी दी गई है। इस दौरान मथुरा रोड और भैरों रोड पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रिंग रोड और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें तथा यात्रा की योजना पहले से बनाकर चलें।

अन्य खबरें