ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और हटाने की मांग, कांग्रेस का 25 सितंबर को देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की तत्काल गिरफ्तारी और पद से हटाने की मांग को लेकर 25 सितंबर, 2026 को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। यह निर्णय चुनाव आयोग के भीतर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मतभेदों के सार्वजनिक होने के बाद लिया गया है।


इस पूरे विवाद की शुरुआत 23 सितंबर को हुई। जिसमें चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार SIR और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों पर औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराई थीं। इन आपत्तियों में फॉर्म-6 में बदलाव, मतदाता डेटा तक पहुंच और मतदाता सूची से नाम हटाने जैसे मुद्दे शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक, SIR प्रक्रिया के दौरान 13 करोड़ से अधिक नाम मतदाता सूची से हटाए गए।


चुनाव आयोग ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि अलग-अलग राय दर्ज करना निर्णय लेने की प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा है और सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं।


कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की सभी प्रदेश इकाइयों को 25 सितंबर को अपने-अपने राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालयों तक विरोध मार्च निकालने के निर्देश दिए गए हैं। आंदोलन के दूसरे चरण में 28 सितंबर को सभी जिला कांग्रेस कमेटियां जिला कलेक्ट्रेट कार्यालयों तक विरोध मार्च निकालेगी।


कांग्रेस की मुख्य मांगें इस प्रकार हैं

ज्ञानेश कुमार की तत्काल गिरफ्तारी, उन्हें पद से हटाना, और उनके कार्यकाल में लिए गए सभी फैसलों तथा मतदाता सूची में किए गए बदलावों की स्वतंत्र एवं व्यापक समीक्षा। वेणुगोपाल ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।‌

अन्य खबरें