DUSU Election 2026: दिल्ली में ABVP की प्रचंड जीत पर धनबाद में मना जश्न

नई दिल्ली/धनबाद: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की शानदार जीत का जश्न धनबाद में भी मनाया गया। ABVP के 4 में से 3 पदों पर जीत दर्ज करते ही धनबाद के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।


धनबाद विधायक राज सिन्हा ने इस जीत पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष यश डबास, सचिव रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव लक्ष्य राज सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत विद्यार्थी हितों के प्रति ABVP की प्रतिबद्धता और राष्ट्र प्रथम की विचारधारा में युवाओं के अटूट विश्वास को दर्शाती है।


इस बार DUSU चुनाव में ABVP ने 3 महत्वपूर्ण पदों पर जीत हासिल की है।

अध्यक्ष पद: यश डबास (ABVP) - 24,576 वोट

उपाध्यक्ष पद: दीपांशु शौकीन (निर्दलीय) - 30,634 वोट

सचिव पद: रिया छावड़ी (ABVP)

संयुक्त सचिव पद: लक्ष्य राज सिंह (ABVP)


बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय में कुल 40.46 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसके परिणाम 19 सितंबर को घोषित किए गए। इस जीत पर गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ABVP को बधाई दी है।

अन्य खबरें