2025 में 16 लाख 73 हज़ार से अधिक लोगों ने अदा किया हज

नई दिल्ली: इस्लाम में पाँच फ़र्ज़ है जिसमे से एक हज है।पूरी दुनिया में हर वर्ष लाखो लोग हज करने के लिए जाते है। इस वर्ष दुनियाभर से कुल 16,73,230 लोगों ने मक्का में हज अदा किया। इनमें से 15,06,576 हाजी दुनिया के सभी देशों से आए जबकि 1,66,654 वहाँ के स्थानीय नागरिकों ने हज में भाग लिया।


हज के लिए दुनियाभर से आने वाले हाजियों का मार्ग

•हवाई मार्ग से: 14,35,017

•सड़क मार्ग से: 66,465

•समुद्री मार्ग से: 5,094


हज के मौके पर ख़ास बात यह रही कि इस बार महिला हाजियों की संख्या में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई। कुल हाजियों में 8,77,841 पुरुष और 7,95,389 महिलाएं शामिल रहीं जो इस हज यात्रा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।


सऊदी अरब के प्रशासन ने हज के इस विशाल आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर सुरक्षा, चिकित्सा, परिवहन और आवास की पूरी व्यवस्था की ताकि दुनियाभर से आए हाजी आराम के साथ अपने धार्मिक कर्तव्य को पूरा कर सके। पूरी दुनिया में एकमात्र मक्का ऐसी जगह है जहां इतनी बड़ी संख्या में लोग एक साथ जमा होते है।